स्ट्रीट फूड वेंडरों को प्रशिक्षण देकर किट व प्रमाण पत्र वितरण

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द –  नगर के स्ट्रीट फूड वेंडरों को फूड सेफ्टी कार्यक्रम के अंतर्गत नासवी नेस्ले संस्थान दिल्ली के द्वारा फूड अधिकारीयो तथा पूर्व पार्षद समाजसेवी संरक्षक फुटपाथ लघु व्यवसाई संघ महासमुन्द  पंकज साहू की उपस्थिति में दिया गया ट्रेनिग में खाद्य सुरक्षा के संबंध में विस्तार से सभी वेंडरों को बताया गया होटल स्वर्ण में दिनाँक 20.08.2024 व 21.08.2024 को दो दिवसीय दो पालियों में ट्रेनिग दिया जा रहा है जो पूरी तरह निःशुल्क है।

श्री साहू के द्वारा फुटपाथ व्यपारियो के लिए किए गए अभिनव प्रयास व किये जा रहे कार्यो की सराहना किया गया है और आने वाले समय में संस्थान के श्री प्रदीप तिवारी ने आल इंडिया कार्यक्रम में शामिल होने श्री साहू को आमंत्रण दिया है जो माह सितंबर में दिल्ली में होना प्रायोजित है। उक्त कार्यक्रम में  पंकज साहू व खाद्य विभाग के अधिकारीगण श्रीमती ज्योति भानु, शंखनाद भोई के द्वारा वेंडरों को संबोधित करते हुए प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के  प्रदीप तिवारी व उनके साथी ने किया उक्त कार्यक्रम में नगर के सैकड़ो वेंडरों ने प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया।