19 अगस्त को अपनी जन्म दिन नहीं मना रही रश्मि।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने महासमुंद के दो पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर जी और मकसूदन लाल चंद्राकर जी के निधन हो जाने के कारण इस दुख की घड़ी में इस वर्ष 19 अगस्त को अपनी जन्म दिन नहीं मनाने फैसला लिया है आदरणीय पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर जी ने महासमुंद जिला निर्माण के लिए जो योगदान दिया वह कभी भूली नहीं जा सकती है महासमुंद जिले के विकास में और महासमुंद विधानसभा को दोनों ही पूर्व विधायकों ने बहुत ही ऐतिहासिक कार्यों को जिले वासियों के लिए किया है ऐसे दुखद समय में मैं अपनी जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करना चाहती हूं। क्योंकि मेरे राजनीतिक जीवन में आदरणीय अग्नि चंद्राकर जी का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही डॉ रश्मि चंद्राकर ने सभी महासमुंद वासियों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से रक्षा बंधन व श्रावण माह की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है।