अशोक पटेल “आशु” जी का लेख संकलन “लोक संस्कृति अउ धरोहर” का विमोचन

Oplus_132096
रायपुर – छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग रायपुर कार्यालय के स्थापना दिवस के सुअवसर पर 14 अगस्त को अशोक पटेल “आशु” जी का दूसरा लेख संकलन- “लोक संस्कृति अउ धरोहर” का विमोचन राजभाषा कार्यालय,महंत सर्वेश्वर दास सभाकक्ष संचालनालय पुरात्त्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय घड़ी चौंक रायपुर में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय  विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,  बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र,विशिष्ट अतिथि माननीय  पुरंदर मिश्रा जी विधायक उत्तर रायपुर,और माननीय  अन्बलगन जी सचिव छ.ग.शासन संस्कृति विभाग,स्वागत में  विवेक आचार्य जी संचालक संस्कृति एवं राजभाषा आयोग,डॉ.अभिलाषा बेहार सचिव राजभाषा आयोग थे।इसके अलावा वक्तागण  ऋतुराज साहू,डॉ रामेन्द्रनाथ मिश्र पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष छ.ग. राजभाषा आयोग रायपुर,श्रीमती सुषमा गौरहा अनुवादक,आदर्श दुबे छ.ग.राजभाषा आयोग के
अधिकारीगण उपस्थित थे।इस अवसर पर अतिथियों ने कार्यक्रम में आए सभी छत्तीसगढ़ी साहित्यकारों का स्वागत करते हुए उनके संकलन का विमोचन किया।इस कड़ी में धमतरी जिला से पहुँचे अशोक पटेल “आशु” जी का लेख संकलन “लोक संस्कृति अउ धरोहर” का भी विमोचन हुआ।और फिर उनको श्री फल स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानीत किया गया।विदित हो की  आशु जी की छत्तीसगढ़ी में यह दूसरा संकलन है।इसके पहले पिछले वर्ष इसी दिन उनकी पहिली काव्य संकलन “छत्तीसगढ़ के चिन्हारी” का विमोचन पूर्व संस्कृति मंत्री के कर कमलों से हुआ था।इसी प्रकार उनकी हिंदी में भी तीन किताबें हौसले की ऊँची उड़ान,अंतर्मन की पुकार,और मेरी अभिव्यक्ति प्रकाशित हो चुकी है।पेशे से आशु जी,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी ब्लॉक- मगरलोड,जिला-धमतरी में हिन्दी के व्याख्याता हैं।और इस पेशे मे रहकर अनवरत साहित्य की सेवा में लगे हुए हैं।इनके इस उपलब्धि पर शाला परिवार के स्टॉफ,तिलक राम साहू,वासुदेव ठाकुर,संतोष कुमार साहू,शीतराम ध्रुव,जीतेन्द्र कुमार,अशोक कश्यप,पेमेश्वरी कंवर,नारायण प्रसाद,सोफिया सैनिक,तुलेश्वर साहू,डोमेश्वर ध्रुव,ग्राम के ग्रामवासी सम्मानीय वीरेन्द कुमार साहू,घनश्याम साहू,और वरिष्ठ साहित्यकारों में सुशील भोले,भोला राम सिन्हा,महेन्द्र साहू,टिकेश्वर सिन्हा,प्रिया देवांगन, अशोक यादव,कालेश्वर साहू,जीवन चंद्राकर,राजेश चौहान,राजेश मानस आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनको हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की है।