जो ऊँचे मुकामों तक पहुँचना चाहते है तो इन मुक्तकों को जरूर पढ़ें-

1.

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
अपने हौसलों से भर ऊँची उड़ान यहाँ
अपनी सफलता से छू ले आसमान यहाँ
खुद खुदा पूछे तुझसे जाना कहाँ हैं
पूरा करना हैअपने सब अरमान यहाँ।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

2.

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सदा विशाल वृक्ष बन सबको फल दो
जो असफल हो,हौसलों का कमल दो
जीत नहीं होगी जब तक हुनर न हो
वह खिल जाय कीचड़ में उसे ऐसा बल दो।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

3.

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
आकर्षक बनने के लिए कोशिशें करना पड़ता है
हमेशा इतिहास गढ़ने के लिए निखरना पड़ता है
जब तक दर्द का एहसास न हो मंजिलें नहीं मिलती
जोहरी की तरह बार-बार यहाँ परखना पड़ता है।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

4.

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
अंतस के तार सफलता से जोड़ दो
कठिन जीवन को सरलता से मोड़ दो
प्रफुल्लित हो मन जीतने में लगाना
ऐसा जीतना कि रिकार्ड तोड़ दो।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

5.

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सफलता का सूरज बन यहाँ
उजाड़ वृक्ष सा मत तन यहाँ
सफलता उनको मिलती सदा
जो रखता है सबल मन यहाँ।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

6.

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
जीतने को यत्न करना पड़ता है
सभी को मात दे बढ़ना पड़ता है
मंजिलें कहीं हो ढूँढ निकालेगें
मंजिल तक सीढ़ी चढ़ना पड़ता है।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

7.

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
हार कर जीतना यदि आ जाये
प्रकाश ला तम को यदि खा जाये
बुलंद हौसलों से उड़कर यहाँ
अपनी मंजिलों को वह भी पा जाये।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

– गौरव राठौर
जाँजगीर छ.ग.