पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है :गुलाब कमरों

पूर्व विधायक ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी। पूर्व विधायक गुलाब कमरों मंगलवार को केल्हारी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, शासन प्रशासन नाम की चीज नहीं है, जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में ही , चोरी, डकैती, जुआं जैसे अपराध लगातार हो रहे हैं। पुलिस कार्यवाही नहीं करना चाहती है।

बुलाकी टोला में हुई चोरी के मामले में कार्यवाही की अपील।

विगत दिनों वनपरिक्षेत्र केल्हारी अन्तर्गत बुलाकी टोला बीट में फेसिंग तार और खम्भों की चोरी हुई थी, जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि बुलाकी टोला में चोरी पर माल बरामद करके पुलिस का कार्यवाही ना करना समझ से परे है। सोनहत थाना का भी रेट बीस हजार हो गया है।जब बीस हजार देंगे तब काम होगा।पूरे प्रदेश में पुलिस काम नहीं करना चाह रही है। चोरी जैसे मामले में कार्यवाही करना चाहिए, कार्यवाही ना करने से चोरों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरी पर कार्यवाही करने की अपील की है।

केवई नदी में डूबीं बच्ची के परिजनों से मिले।”

10 अगस्त को शाम 4 साल की मासूम बच्ची सरस्वती तिवारी खेलते-खेलते बिछिया टोला के केवई नदी में गिर गई थी। 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला था। पूर्व विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष गुलाब कमरों केल्हारी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मृत बच्ची के परिजनों के घर पहुंचे और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।