प्रमोद दुबे
महासमुन्द – भाजपा शहर मंडल द्वारा नियुक्त तिरंगा कार्यक्रम प्रभारी, भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पार्षद देवीचन्द राठी ने बैठक लेकर बुथ प्रभारियों से आग्रह किया कि बुथ में निवास कर रहे परिवार के घरों में तिरंगा झण्डा को लेकर पहुंचे तथा अपने हाथों से ही उनके निवास पर बांधे। भाजपा संगठन के द्वारा घर-घर तिरंगा पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नारे का उद्घोष किया कि हम सब ने ठाना है घर-घर तिरंगा लगाना है। श्री राठी ने बताया कि लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर भारी उत्साह है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के 75वें वर्ष अमृतकाल में घर-घर तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से देश भक्ति लोगों मे बड़ी है।
बैठक में बुथ प्रभारी भगवती करकसे, पार्षद प्रतिनिधि किशन बरिहा, हेमकांती देवांगन, महेश चैहान, डाॅ. केशव साहू, ललित मांझी सहितज बुथ के कार्यकर्ता उपस्थित थें।
