आया सावन झूम के का शिकसा ने किया आयोजन 

शिकसा शिक्षक के छुपे प्रतिभा को पहचान दे रहा है : आस

दुर्ग – शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने कला, संस्कृति व आध्यात्म के संर्वधन व स्मरण करने सावन माह में कार्यक्रम “आया सावन झूम के”..भाग 04 का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के सयोजन कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना दिनेश कुमार दुबे उच्च वर्ग शिक्षक तखतपुर बिलासपुर व राजगीत चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार सक्ती ने प्रस्तुत कर किया।

सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महादेव के भक्ति में सभी शिक्षक झूम उठे यही तो हमारे कार्यक्रम का सच्चाई है कि शिक्षक अपनी प्रतिभा को पहचान दे रहे है।

प्रांताध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारा शिकसा परिवार हर पर्व को मिलकर मनाते है और इसी बहाने अपने छुपे हुए प्रतिभा को निखार रहे है।

इसी कड़ी में महासचिव डाॅ.बोधीराम साहू, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर,संयुक्त सचिव पुष्पाजंलि ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने भी अपने उदबोधन में शिकसा के बढ़ते पहचान का जिक्र किया कहा कि छ.ग. में शिक्षक के बीच अलग पहचान बनाने वाला यह प्रथम मंच है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा शिकसा का हर कार्यक्रम सराहनीय व प्रसंशनीय है इसका पूरा श्रेय संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” का है।जिसे एक परिवार के रूप में जोड़कर रखा है। अंत में गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में मुकेश कुमार साहू शिक्षक सिरसाकला पाटन दुर्ग, तारा बन्छोर प्रधान पाठक इन्दिरा नगर चरोदा दुर्ग, प्रीति शुक्ला सहा.शिक्षक हांफा बिलासपुर, अर्चना ढोबले सहायक शिक्षक खैरी बेमेतरा, प्रेक्षा साहू सहा.शिक्षक गाड़ामोर नवागढ़ बेमेतरा, सुमन लता साहू सहायक शिक्षक मोहतरा नवागढ़ जिला बेमेतरा, प्रकाश चन्द्र चेलक व्याख्याता चन्दखुरी दुर्ग, हरमन कुमार बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, सारिका बनसोडे सोनी सहा. शिक्षक मदर टेरेसा नगर भिलाई दुर्ग, दिलीप श्रीवास सहायक लेखाकार बिलासपुर, रेखा पात्रे सहा.शिक्षक डोंगियापारा बेलादुला सक्ति, मंजू लता मेरसा “कृष्णा मानसी” व्याख्याता सलका नवागांव बिलासपुर, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता मुरडोंगरी कांकेर, श्रद्धा उरैहा सहा.शिक्षक केंदा कोटा बिलासपुर, शकुन्तला सहंश सहा.शिक्षक पतरापाली रायगढ़, अनिता श्रीवास सहा. प्राध्यापक बिलासपुर, सावित्री सोनकर सहा. शिक्षक जरौद (क) आरंग रायपुर, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुन्द, ओ.पी.कौशिक ” रतनपुरिहा” प्रधान पाठक कुड़कई पेंड्रा, डाॅ. प्रमोद आदित्य सेवानिवृत्त प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, सुनीता चौधरी अध्यापिका नीमच म.प्र., रामकुमार पटेल व्याख्याता मचखंडा सीपत बिलासपुर, गीता उपाध्याय से.नि. प्रधान पाठक रायगढ़, हेमा चन्द्रवंशी प्रधान पाठक खुर्सीपार भिलाई, नेहा उपाध्याय व्याख्याता चरोदा बलौदाबाजार, सुनीता जायसवाल ने गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता पीथमपुर जांजगीर व संगठन मंत्री शिकसा तथा आभार प्रर्दशन डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” संयोजक ने किया।