बम्हनी पहुंचे कांवरियों के लिए भोजन प्रसादी की सेवा

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। अंचल की प्रसिद्ध कांवर यात्रा बम्हनी से सिरपुर के लिए जल लेने काफी संख्या में कांवड़ यात्री श्वेत गंगा बम्हनी पहुंचे हैं। जिनके भोजन प्रसादी की व्यवस्था महेंद्रा ग्रुप के उत्साही सेवा भावी सदस्यों द्वारा की गई है। श्वेत गंगा आरती समिति के रामेश्वर पांडेय, मासूम पांडेय, भारत साहू, खिलावन यादव ने बताया कि यहां शनिवार की सुबह से ही जल लेने कांवड़ यात्री पहुंच रहे हैं। ये कांवड़ यात्री रविवार को सिरपुर पहुंचकर सोमवार की सुबह गंधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। यहां पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन प्रसादी की सेवा दोपहर 2 बजे से देर रात तक रहेगी। रामायणी गोपाल साहू, यादूराम साहू ने बताया कि कांवरियों के उत्साह वर्धन के लिए लोग बयार भजन संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया है। भजन संध्या में ग्राम बरछा रायपुर के कलाकार गंगा साहू, रीटा निषाद, जया देवांगन ने प्रस्तुति दी। सदस्यों ने बताया कि यहां प्रतिदिन गंगा आरती की जा रही है जिसमें अलग.अलग जजमानों द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया जा रहा है।