“जन समस्या निवारण पखवाड़ा” का आयोजन 27 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 के मध्य किया गया.

बीजापुर – जिला मुख्यलय के नगर पालिका परिषद् बीजापुर अंतर्गत “जन समस्या निवारण पखवाड़ा” का आयोजन 27 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 के मध्य किया गया. जिसमे वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 15 के नागरिक अपनी मांग एवं समस्या लेकर शिविर स्थल में पहुचे , उपरोक्त जन समस्या समाधान शिविर के तहत नागरिको के द्वारा नवीन नल कनेक्शन , पेंशन , जन्म मृत्तु प्रमाण पत्र, गली सडक , नाली निर्माण , साफ सफाई से सम्बंधित कार्यो व मांग किया जा रहा है ,साथ ही साथ संपत्ति एवं समेकित कर का भी भुगतान किया जा रहा है , जन समस्या समाधान शिविर में स्थानीय नागरिको की समस्या एवं मांगो का त्वरित निराकरण करने का प्रयास भी किया जा रहा है , इसके अतिरिक्त नागरिको का स्वास्थ जांच भी शिविर स्थल में स्वास्थ विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

इसी क्रम में पखवाडा के अंतिम दिन शनिवार को नगर पालिका परिषद् कार्यलय बीजापुर में “जन समस्या निवारण पखवाड़ा” के समापन शिविर का आयोजन किया गया. जन समस्या निवारण शिविर के प्रारंभ से अब तक कुल 2442 आवेदन विभिन्न मांग एवं समस्या हेतु प्राप्त हुए है , जिनके निराकरण की कार्यवाही भी निरंतर की जा रही है।

जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर मे वन विभाग परिक्षेत्र अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम के तहत वार्ड वासियों को नि:शुल्क पौधा वितरण किया इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक द्विवेदी डिप्टी रेंजर महेंद्र चंद्ररा, नरेंद्र नाग व वन विभाग के कर्मचारीयों ने पौधा वितरण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, पार्षद नन्द किशोर राणा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी व्ही के एस पालदास एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित हुए।