नगर में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा तिंरगा रैली निकाला गया।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा- हर घर तिरंगा कार्यक्रम स्वतंत्रता सप्ताह 9 से 15 अगस्त तक कार्ययोजना प्रस्तावित है। जिलाधीश गरियाबंद के दिशा निर्देश एवं जनपद सीईओ आर के ध्रुव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आज नगर में तिरंगा रैली निकली गई जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से तिरंगा देश भक्ति, विद्यार्थियों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, तिरंगे झंडे की जय, जय जवान जय किसान घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा उद्घोष किया गया |

इनका उद्देश्य तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान एक सूत्र में बांधना और विश्व में एक अलग पहचान देश के प्रति तिरंगे झंडे की प्रति संदेश देना 11 अगस्त को पंचायत एवं संकुल संगठन स्तर पर तिरंगा प्रतिज्ञा का आयोजन। 12 अगस्त हर घर तिरंगा जागरूकता कार्यक्रम ।13 अगस्त तिरंगा रैली यात्रा एवं कैनवस । 14 अगस्त तिरंगा मेला। 15 अगस्त तिरंगा सम्मान, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा दौड़ का आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से कयाराम यादव करारोपण अधिकारी, समाजसेवी शीतल ध्रुव पहुंच कर विद्यालय में कार्यक्रम किया जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर ,आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय ,कन्याश्रम ,स्वामी आत्मानंद विद्यालय छुरा , रैली में प्राचार्य कृष्ण कुमार साहू ,प्रधान पाठक निर्भय सिंह ठाकुर, प्राचार्या संतोष वर्मा ,संकुल प्रभारी शंकर यदू विद्यार्थीगण शिक्षकगण सम्मिलित हुए।