स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे तिरंगा यात्रा मे।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 11 अगस्त से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन समस्त जिला व मंडलो मे किया जाना है, इस तिरंगा यात्रा को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा, जिसका उदेश्य सभी नागरिकों के बीच देश भक्ति की भावना जागृत करना है।इसी तारत्मय मे एमसीबी जिला के खड़गवां जनपद मैदान मे 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है, यह यात्रा खड़गवां स्थित गजमरवा पारा ट्रेक्टर शो रूम तक जाएगी।उक्त तिरंगा यात्रा मे छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित होंगे तथा यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के निर्देशानुसार जिला मे निवासरत प्रदेश के पदाधिकारीगण, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी , कार्यसमिति सदस्य, जिला के पदाधिकारीगण, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्रीगण, प्रकोष्ठ के संयोजक,सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जनप्रतिनिधिगण, समस्त मंडलो के प्रभारीगण उपस्थित होंगे। तिरंगा यात्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व मे सम्पन्न होगी, जिसे भव्यता के साथ सफल बनाने की कवायद में युवा मोर्चा की टीम जुट चुकी है।उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता द्वारा प्रदान की गई है।
