प्रमोद दुबे
महासमुन्द – वार्ड क्र. 10 पार्षद एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचंद राठी, पुर्व नपाध्यक्ष एवं पार्षद पवन पटेल, पार्षदगण महेन्द्र जैन, मीना वर्मा, राजू चन्द्राकर, महेन्द्र शिखा, बादल मक्कड़ ने जनसमस्या निवारण शिविर के निरीक्षण मे आये दूर्ग जिला नगरीय निकाय के संयुक्त संचालक एवं महासमुन्द जिला के प्रभारी संयुक्त संचालक लोकेश्वर साहू से मुलाकात कर जनहित के मुद्दो से अवगत कराया उन्हे बताया गया श्रंद्धाजली योजना बंद है महासमुन्द नगर पालिका मे भाजपा के शासन में 2000रू श्रंद्धाजली राशी मृत परिवार के मुखिया को नगद तत्काल दिया जाता था लगभग 3वर्षा से गरीब जनता इस लाभ से वंचित है इन पर उन्होने बताया कि यह योजना चालू है बन्द नहीं इसकी लिखित शिकायत करे उसकी जांव करायी जावेगी तथा सी-एम-ओ पैकरा को मौके पर आदेशित किया गया कि इस योजना से कोई भी हितकारी वंचित नही होना चाहिए फण्ड के लिए शासन को भेजे तत्काल राशी भेजी जावेेगी जब तक नगरपालिका निधि से भुगतान कर फण्ड आने पर समायोजित की जावे इस तरह विगत तीन वर्षा से गरीब जनता के साथ पालिका ने खिलवाड़ व शोषण का आरोप भाजपा पार्षदो ने लगाया तथा कांग्रेस नेताओं के सांढगाढ से इस योजना को महासमुन्द पालिका में बन्द कर दिया गया था क्योंकि 2019 से 2023 तक राज्य में कांग्रेस की सरकार थी जो गरीब जनता की हितैशी नही थी। इसके अलावा संयुक्त संचालक को जनता से जुड़ी और भी समस्याओं से अवगत कराया गया। वृद्धावस्था पेंशन सामाजिक सुरक्षा अनुदान के लिए गरीबी रेखा राशन कार्ड को आधार मानकर ही दिया जावे। कांग्रेस के शासनकाल में इस आधार को हटा दिया गया था जिसके कारण हजारों गरीब लाभ से वंचित हो गये। प्रधानमंत्री आवास योजना के कड़े नियमों को शिथिल करने कहा गया शिघ्र ही सभी जनहित की समस्यों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से भाजपा के पार्षदगण सुझाव के साथ भेंट करेंगे।
