अग्रवाल महिला मंडल ने किया सावन मेंले का सफल आयोजन।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – सावन उत्सव का महीना होता है। महिलाएं एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटती हैं।अग्रवाल महिला मंडल ने सावन मेले का आयोजन समाज की धर्मशाला में किया।सावन मेला लगाने का मुख्य उद्देश्य समाज की उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहित करना है।उक्त बातें अग्रसेन भवन में अग्रसेन महिला मंडल द्वारा आयोजित सावन मेला के अवसर पर अग्रसेन महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं लायंस क्लब की ला. सोनिया कालरा मौजूद रहीं, जिनके द्वारा फीता काट कर सावन मेले का शुभारंभ किया गया।सावन मेले में तरह-तरह की सामग्रियों की दुकानें एवं खाने-पीने के स्टाल लगाए गए,मनेंद्रगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र से भी लोगों ने आकर खरीदारी की और सावन मेले का लुफ्त उठाया।बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ सावन मेले का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर लकी ड्रा के माध्यम से लोगों को उपहार भी दिए गए।

कार्यक्रम में सम्मिलित प्रभारी अग्रसेन महिला मंडल, भवन समिति के पदाधिकारी गण, प्रभारी एवं नवयुवक मंडल के साथ प्रीति अग्रवाल अध्यक्ष अग्रसेन महिला मंडल,प्रभारी चंदा अग्रवाल,ज्योति अग्रवाल, रजनी अग्रवाल,रागिनी अग्रवाल,पदाधिकारी उर्मिला अग्रवाल,निधि अग्रवाल,प्रतिभा अग्रवाल,राशि अग्रवाल,नीतू अग्रवाल,सरिता अग्रवाल व कार्यकारिणी से सीमाअग्रवाल, सवीअग्रवाल, शिखा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।