आने वाली संतान संस्कारी हो- चंद्रलेखा गुप्ता

गायत्री शक्तिपीठ राजिम में पुंसवन संस्कार सम्पन्न।

राजिम – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री शक्तिपीठ राजिम में पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ। यज्ञकर्ता चंद्रलेखा गुप्ता मुख्य प्रबंध ट्रस्टी ने कहा कि गर्भवती माता को अपने दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है।माता जैसे विचार और व्यवहार करती है शिशु पर उसका वैसा ही प्रभाव पड़ता है। माता पिता चाहे तो अपने बच्चों को भगवान बना सकते है। हम चाहते है कि आने वाले संतान संस्कारी हो। मां भगवती महिला मण्डल राजिम की टोली में श्रीमती दीपा साहू,सीता साहू,लुकेश्वरी दीवान , गीताजंली साहू, ओमीन साहू, पद्मनी साहू हेमलता साहू उपस्थित रहे।संतोष कुमार साहू संरक्षक युवा प्रकोष्ठ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां भगवती महिला मण्डल राजिम की बहनों के पुरुषार्थ से लगातार यह कार्यक्रम हो रहा है पूरे सावन भर घर घर दीप यज्ञ एवं संस्कार किया जा रहा है।

राजिम इकाई के साथ साथ अन्य इकाइयों में भी जाकर संस्कार कराया जा रहा है।गायत्री शक्तिपीठ राजिम में तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ 09 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार संपन्न हुआ जिसमे भुवनेश्वरी तोपचंद ध्रुव सरिता गौतम साहू, चमेली दीपक साहू ,वीणा याद राम साहू ,स्मिता डीगेश्वर चंद्राकर, केसर योगेश शर्मा , मुस्कान करण धीवर कामिनी देवेंद्र यादव उमेश्वरी देवदास धृतलहरें सम्मिलित है।सभी बहनों को मंत्र लेखन पुस्तिका,अखंड ज्योति पत्रिका एवं आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की साहित्य भेट की गई। कार्यक्रम में जिनकी हमेशा योगदान रहती है ऐसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों का तिलक लगाकर एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया जिसमे कुसुम धरमगुड़ी कौशल्या शर्मा इंद्राणी सोनी ममता नवरंग नीरा साहू अन्नपूर्णा जोशी सुनीता धीवर मोहनी साहू शामिल है।कार्यक्रम में पूरन लाल साहू सह संयोजक युवा प्रकोष्ठ,पुरुषोत्तम दीवान,इंद्रदेव दीवान,जुगबाई साहू,शांति साहू, महेतरीन पीलीबाई साहू,हिमांशु साहू,मन्नू साहू का विशेष योगदान रहा।