कोरोना से बचने नियमो का पालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी:सूर्यप्रभा चेटियार*

*कोरोना से बचने नियमो का पालन करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी:सूर्यप्रभा चेटियार*

मुकेश कश्यप@धमतरी:-जैसे-जैसे अप्रैल का महीना गुजरते जा रहा है प्रदेश में कोरोना का हाल बद से बदतर होता जा रहा है।हालांकि प्रदेश सरकार हर सम्भव प्रयास करते हुए जनता को कोरोना से निजात दिलाने कोशिश कर रही है।जिला महिला कांग्रेस
अध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार ने आमजनो को अपने सन्देश में कहा कि आप सभी घर पर रहे ,सुरक्षित रहे।हो सके तो एकदम ही जरुरत होने पर ही घर से बाहर निकले वह भी मास्क ,सोशल डिस्टेंस और सेनेटाइजर के प्रयोग के साथ।हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम सब सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का प्रयोग करें।
श्रीमति चेटियार ने कहा कि आज कोविड-19 के संक्रमण से आज सारा विश्व जूझ रहा है, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस वैश्विक आपदा से बचने का प्राथमिक उपचार कॉरेंटीन या आइसोलेशन विधि है ।ऐसे में हर व्यक्ति जिनमें कोरोनावायरस संक्रमण के लक्षण या सिम्पटम जैसे सर्दी, जुखाम ,नजला, गले में खराश सिर दर्द , बदन दर्द , उल्टी , दस्त , छाती में जकड़न या बुखार महसूस किए जाने पर सबसे पहले अपने आपको आइसोलेट करें फिर जांच या टेस्ट कराएं। जांच की रिपोर्ट आने तक अपने आप को कोरोनावायरस पाज़िटिव मानकर घर में अलग-थलग ,अटैच लेट बाथ युक्त हवादार कमरे में आइसोलेट हो जाएं, घर में ऐसी सुविधा नहीं होने पर नि:संकोच शहर के किसी भी सर्वसुविधा युक्त कोरंटाइन सेंटर से संपर्क करें एवं भर्ती हो जाएं ।ऐसे सेंटर्स में कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार आपके लक्षण के अनुरूप ट्रीटमेंट, डाइट, व्यायाम कराया जाता है।याद रखें एन.95 या दो या तीन परत वाले मास्क अवश्य लगाएं ।सभी फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें, समय के अंतराल में हाथों को सेनेटाइज करें, मास्क को बार-बार ना छुएं ।यदि आप आइसोलेट नहीं होते हैं या कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करते हैं व एहतियात नहीं बरतते हैं या घर में आइसोलेशन की संपूर्ण सुविधा के अभाव होते हुए आप घर में ही रहते हैं तो आप परिवार के अन्य सदस्यों के लिए खतरनाक साबित होंगे।आपको बुजुर्गों-बच्चों से दूरी बनाए रखना अतिआवश्यक है ।कोरोना का नया म्यूटेंट या वैरीअंट किसी भी उम्र के व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले रहा है ,और संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है ।यदि आपके द्वारा लक्षण , आइसोलेशन, संक्रमण को छुपाया जाएगा तो पूरा परिवार तो संक्रमित होगा साथ ही मोहल्ले एवं समाज को संक्रमित करने के आप घातक घटक साबित हो सकते हैं और यही हो भी रहा है।
ऐसे में जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम कड़ाई से कोविड-19 संक्रमण के निर्देशों का पालन करें और पूरी मुस्तैदी से जागरूकता का परिचय दें ।सरकार द्वारा हमारी सुरक्षा हेतु हर मुमकिन कोशिश की जा रही है ,जिसमें क्वॉरेंटाइन सेंटर भी घर से दूर घर जैसा है जहां सिम्पटमेटिक या ऐसिम्पटमेटिक व्यक्ति को हर सुविधा के साथ उपचार भी किया जा रहा है।अतः आप सभी से निवेदन है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं एवं समझदारी दिखाएं ।