प्रमोद दुबे
महासमुंद – श्री चंद्राकार अपने राजनीतिक गुरु मार्गदर्शक पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकार के आकस्मिक निधन के चलते इस साल अपने जन्मदिन के दस अगस्त अवसर पर अपने समस्त मित्र शुभचिंतको कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा की उनके जन्मदिन के अवसर पर किसी भी प्रकार से केक कटिंग, आतिशबाजी या कोई भी उत्सव का आयोजन न करे।
ज्ञात हो कि कृष्णा चंद्राकार पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकार के बेहद करीब रहे है पूर्व विधायक के इस वर्ष आकस्मिक निधन हो जाने के कारण वे इस वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर किसी भी प्रकार का आयोजन नही चाहते और न ही वे इस बार अपना जन्मदिन मनाएंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार का जन्मदिन उनके मित्रो सहित नगर में उनके समर्थको के द्वारा हर साल अलग अलग स्थानों में बड़ा आयोजन किया जाता है। इस वर्ष श्री कृष्णा चंद्राकार ने अपने सभी मित्रो समर्थको व कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा की इस बार उनके जन्मदिन में कही भी किसी भी प्रकार का उत्सव केक कटिंग जैसा आयोजन न करे।
कृष्ण कुमार चंद्राकर
उपाध्यक्ष,नगर पालिका महासमुंद
नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार इस वर्ष अपना जन्मदिन नही मनाएंगे।
