सावन झूला उत्सव कार्यक्रम नगर के आदर्श सरस्वती महिला मंडल द्वारा मां गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित।

भूपेन्द्र सिन्हा 

छुरा :– प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन झूला उत्सव कार्यक्रम नगर के आदर्श सरस्वती महिला मंडल द्वारा मां गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रोहित साहू जी विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र , अध्यक्षता कमला सारस्वत अध्यक्ष महिला मंडल, विशेष अतिथि तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत ,खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत ,लेखराज धुर्वा अध्यक्ष सरपंच संघ, राजेश साहू जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पीलूराम यादव अध्यक्ष भाजपा मंडल ,कान्हा कोठारी तुलाराम साहू थे, अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रचलित कर शुभारंभ किया गया |अतिथियों का स्वागत आयोजक परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ तिलक लगाकर किया गया।

अतिथि स्वागत गीत सपना कंसारी द्वारा प्रस्तुति किया गया उद्बोधन स्वागत महिला मंडल के बारे में जानकारी आरती गुप्ता ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित साहू जी विधायक ने कहा कि आप सब के कड़ी मेहनत संगठन से महिला मंडल आगे बढ़ रही है नगर के लिए गौरव का विषय है 50 वर्षों से आपका महिला मंडल संचालित किया जा रहा है अनेक प्रकार के सामाजिक ,धार्मिक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक खेलकूद नगर के सभी आयोजन में आपकी पहली प्राथमिकता रहती है विधायक महोदय ने महिला मंडल संगठन के लिए सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा किया गया महिला मंडल द्वारा उत्कृष्ट राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों का सम्मान किया जिसमें कु कुमकुम ध्रुव ,कु संध्या साहू ,कु लक्ष्वंतीन कोहले, खिलाड़ियों का सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया किया गया, बोर्ड परीक्षा 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरती गुप्ता ने किया आभार व्यक्त रश्मि गुप्ता ने किया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मंडल के सदस्य गण जय सुधा गुप्ता, सोनिया कोठारी, शीला त्रिपाठी, रजनी चंद्राकर, किरण शर्मा, अनिता सिंहा, राजकुमारी सोनी, कल्याणी चंद्राकर ,अनीता देवांगन ,सुनीता गुप्ता ,हेमा देवांगन ,मीरा शर्मा उपस्थित थे।