भागवत सिन्हा
पाण्डुका – स्थानीय ग्राम पंचायत बोडराबाँधा (अ) मे विगत महीनो से खराब पड़े बोर का मरम्मत नही होने से निस्तारी के लिए हो रहे ग्रामीणों को परेशानी।बीते एक महीनो से बोर खराब होने से ग्रामीण पानी पिने को तरस रहे है। खराब पड़े बोर का मरम्मत के लिए सुध लेने वाला कोई नही । ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत करने पर भी पंचायत व जिम्मेदार सुनने को तैयार नही है और ना ही बोर की मरम्मत के लिए ध्यान दे रहा है।अव्यवस्था का आलम यह है की महीना बित जाने के बाद भी खराब पड़े बोर की मरम्मत नही हो पा रहा। पानी के लिए गांव के लोग इधर उधर भटक रहे।ग्रामीण केशव साहू ने बताया की ग्राम मे पेयजल आपूर्ति के लिए 2 स्थानों पर बोर लगाए गए हैं। बोर सुचारू होने से बस्ती के लोगों को पीने के पानी की समस्या नहीं होती थी। निस्तारी हेतु 2 बोर है जिसमे से एक बजरंग चौक का बोर महीने भर से खराब पड़ा है, जिससे निस्तारी के लिए दूसरे घर का सहारा लेना पड़ रहा है । केवल एक ही बोर से पानी की सप्लाई हो रही है जिसके कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।करीब 60 से 65 घरो मे पेयजल नही पहुंचने से ग्राम मे विकराल समस्या बन गई है।ग्रामीणों ने बताया की इस संबंध मे बोर मरम्मत के लिए पंचायत मे सचिव को कई बार अवगत कराया गया पर सचिव के सुस्त रवैये से अभी तक बोर का मरम्मत नही हो पाया,जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है। इस संबंध मे ग्राम पंचायत के सचिव अनिल को वर्जन लेने के लिए फोन किया गया पर फोन नही उठाया।
