देवीचन्द राठी ने नपाध्यक्ष के दो वर्षो के कार्यकाल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया ।

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द – पार्षद एवं भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचन्द राठी ने नपाध्यक्ष के दो वर्षो के कार्यकाल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि दो वर्षों में शहर की विकास का पहिया थम गया है। कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद महासमुन्द नगरपालिका को राज्य सरकार से कोई सहयोग प्राप्त नही हुआ जो भी फण्ड आया वह केन्द्र के मोदी सरकार से चाहे 14वे, 15वें वित्त आयोग, अद्योसंरचना मद, छण्न्ण्स्ण्डण् फण्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ये सभी केन्द्र सरकार के है राज्य सरकार का कोई योगदान नही था। नगर पालिका की व्यवस्था लचर रही नपाध्यक्ष प्रस्तावित कार्यो को कांग्रेस के शासनकाल में क्यों नही करा पायी उनकी सरकार थी जितने प्रस्तावित कार्य उनके द्वारा गिनाये जा रहे है वे सभी कांग्रेस के शासनकाल मे हो जाना था लेकिन नही हो पाया। महासमुन्द की जनता के लिए दुर्भाग्य की बात है भाजपा के शासनकाल में गरीब परिवारों के यहां किसी के मृत होने पर श्रद्धांजलि राशि 2000रू. तत्काल दिये जाने का प्रावधान था जिसे कांगे्रस की सरकार ने बंद कर दिया इसी तरह भाजपा के शासनकाल में गरीबी रेखा राशन कार्ड के आधार पर गरीबों को सभी योजना का लाभ पेंशन, सामाजिक सुरक्षा की सहायता वह सब कांग्रेस के शासनकाल में हटा दिया गया गरीबी रेखा 2007 के सर्वे सूची को आधार बनाकर गरीब जनता का गला कांग्रेस की सरकार ने घोंटा है। नपाध्यक्ष की उपलब्धि की बात करना गलत होगा। परिषद की बैठक में कांग्रेस के वार्ड नं. 29 के पार्षद एवं उन्ही के प्रेसिडेन्ट इन कौंशिल के सदस्य को बल्ब की माला पहनकर विरोध करना पड़ रहा है कि उनका वार्ड अंधेरे मे डूबा हुआ कमोवेश सभी वार्ड का यही हाल है बरसात के समय कई खम्बों में बल्ब नही है जिससे वार्डो में अंधेरा है।