पशु पक्षी हमारे अभिन्न मित्र होते है

*पशु पक्षी हमारे अभिन्न मित्र होते है

 

राजिम,,, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण बेजुबान पशु पक्षी भोजन की तलाश में इधर उधर भटक रहे है। पूरन लाल साहू व्याख्याता (बिजली) ने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करते हुए लगातार पेड़ो की अंधाधुंध कटाई करते जा रहा है। जिनका असर पशु पक्षियों व इंसानों पर भी पड़ रहा है।पेड़ो की संख्या कम होने से पक्षियों को न तो घोंसले बनाने के लिए जगह मिल पा रही और न ही पर्याप्त मात्रा में भोजन पानी मिल पा रहा है। धरती का तापमान लगातार बढ़ती ही जा रही है ऐसी स्थिति में बेजुबान पशु पक्षियों के लिए भोजन पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसी स्थिति में हम अपने छतों,दीवारों,बाड़ी व सार्वजनिक स्थल पर पशु पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध करके उनके जीवन को बचाने का काम कर सकते है।क्यूंकि पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ पौधों के साथ ही पशु पक्षियों की भूमिका भी अहम है।*