शिक्षा नीति 2020 लागू हुआ ।

विजय मजूमदार

पखांजुर –  दिक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन पखांजूर महाविद्यालय में भी रखा गया । जिसका शुभारंभ शहीद गेंदसिंह महा विद्यालय पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा जी की मुख्य आतिथ्य में सम्पन्य हुआ ।विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद वावलु सरकार जी शंकर नाग जी, संगीता कांगे जी उपस्थित रहे । दिक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित के बाद राज्य गीत एवम नव प्रवेशी बच्चो को तिलक लगाकर किया गया । मुख्य अथिति मोनिका साहा जी द्वारा नवीन शिक्षा नीति के संबंध में उद्बोधन के रूम में शिक्षा नीति 2020 के मुख्य प्रावधान, विशेषताए एवम लाभ के संबंध जानकारी देते हुए बच्चो की उज्वल भविष्य की कामना की । महा विद्यालय से उनके सामने कुछ महत्व पूर्ण मांगे जैसे बालिकाओं के लिए सुगम शौचालय निर्माण, महाविद्यालय परिसर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, कक्षाओं में डसविन व्यवथा, अतिरिक्त कक्ष सीमेंट कुर्सी व्यवस्था रखी गई l माननीय अध्यक्ष महोदया द्धारा कक्षा अनुसार तत्काल 20 डसबीन उपलब्ध करवाया गया l प्राथमिकता को देखते हुए अपने कर्मोचारियो को निर्देशित किया गया की परिसर स्तर की सर्वे कर 2 दिवस के भीतर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करे l और शौचालय की व्यवस्था अति शीघ्र करने की घोषणा की तथा माननीय विधायक महोदय के माध्यम से अतिरिक्त कक्ष ग्रन्थालय का मांग पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया l इस विषय पर महाविद्यालय परिवार के सदस्य ने माननीय अध्यक्ष महोदया जी का आभार व्यप्त किया l