*!!खबर का असर!!* प्रशासन एंव जनप्रतिनिधि सक्रिय विकलांग दम्पति की दूर होगी टेंशन अब मिलेगा पेंशन।

पेंशन के साथ अन्य योजनाओ का भी मिलेगा लाभ , बच्चों के जीवन मे भी जागेगा शिक्षा का दीपक

ईश्वर सोनी बीजापुर

दैनिक अजय उजाला में प्रमुखता से लगी खबर *साहब !! ये विकलांग है इन्हें पेंशन दो टेंशन नही* के बाद जनप्रतिनिधि एंव प्रशासन सक्रिय हुआ , तोयनार क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे , जनपद पंचायत के अधिकारी , सरपंच सचिव तोयनार के मुर्रा पारा पँहुचे और विकलांग दम्पति सुक्कू ताती से मुलाकात की उसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया से अधिकारियों से चर्चा की एंव हर सम्भव सहायता दिलवाने के आश्वासन दिया एंव बच्चों को स्कूल भेजने का भी निवेदन किया।
जनपद पंचायत के अधिकारी गीत सिन्हा ने कहा की उन्होंने नरेगा के तहत जो भी काम किया है उसका जल्द भुगतान किया जाएगा साथ ही रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का मकान भी बनाके दिया जाएगा , रोजगार के लिए गाय सेड बनाया जाएगा और सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत पेंशन भी दी जाएगी एंव एक नई ट्रायसाइकिल भी दी जाएगी
खबर के बाद जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे पंहुची पीड़ित दम्पति के घर


विकलांग दम्पति के घर पंहुची क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया ने दम्पत्ति से मुलाकात की उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया लेकिन दम्पति ने पहले तो लाभ लेने से मना कर दिया फिर योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाने के बाद वो शासन की योजनाओं से जुड़ने को राजी हुए जिस पर ततकाल जिला पंचायत के अधिकारी से चर्चा कर विकलांग दम्पति की स्थिति के बारे में बताया और योजनाओं के तहत निवास , पेंशन , ट्राइसाइकिल , रोजगार के लिए गाय शेड , एंव पेंशन का लाभ दिलाने के आग्रह किया साथ ही बच्चों को भी छात्रावास दिलाने का आग्रह किया इस दौरान उनके साथ गांव के सरपंच एंव उपसरपंच भी साथ थे

उठ रहे सवाल

आखिर क्यो ? धरातल पर नही पंहुचती शासन की योजनाएं , क्या जिम्मेदार खबरों का करते है इंतज़ार

खबर के बाद विकलांग दम्पति के घर जनप्रतिनिधियों एंव शासन का पंहुचने के बाद ये सवाल उठता है कि सरकार की योजनाएं धरातल पर क्यो नही पँहुच पाती , क्यो पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ नही मिल पाता , योजनाओं का लाभ लेने पात्र व्यक्ति आफिसो के चक्कर लगाकर थक जाता है लेकिन उनका काम नही होता , ओर खबर लगने के बाद नींद में सोए जिम्मेदार जागते है और उन्हीं योजनाओं का लाभ देने घर तक पँहुच जाते है।विकलांग सुक्कू ताती की तरह ओर भी कई पात्र लोग है जो सरकारी योजनाओं से वंचित है।

जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा भुगता सुक्कू के बेटे ने , 11 साल की उम्र में शिक्षा की पहली सीढ़ी पर रखेगा कदम

क्षेत्र की जनप्रतिनिधि एंव जिम्मेदारों ने अगर समय पर ध्यान दिया होता तो विकलांग सुक्कू ताती का 11 साल का अनपढ़ बेटा आज शिक्षा की पांच सीढ़ी पार कर चुका होता अनदेखी के चलते उसके उज्ज्वल भविष्य के 6 साल अंधेरे में चले गए जो वापस नहीं आ सकते लेकिन अब 5 साल की बेटी सही समय पर स्कूल जा पाएगी

जिम्मेदारों की अनदेखी का ही नतीजा है कि विकलांग सुक्कू एंव उसकी मूकबधिर पत्नी के कई साल गरीबी और बदहाली में बीते , अगर समय पर विकलांग पेंशन मिलनी चालू हो जाती तो कम से कम ये बदहाली के दिन नही देखने पड़ते ओर वो भी अपने बेटे को स्कूल भेज देता लेकिन जब कोई सहारा सरकार से नही मिला तो मजबूरन अपने बेटे को अनपढ़ रखते हुए खुद के काम मे हाथ बांटने के लिए साथ रखा।

दैनिक अजय उजाला की खबर से प्रशासन जागा, विकलांग दम्पति को मिलेगा योजनाओं का

एक विकलांग दम्पति की मदद के लिए प्रशासन जाग गया है, और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह सब दैनिक अजय उजाला की खबर के बाद संभव हुआ है, जिसने विकलांग दम्पति की दुर्दशा को उजागर किया था।

विकलांग के कई साल अंधेरे में बदहाली की जिंदगी में बीते

एक विकलांग दम्पति की जिंदगी में कई साल अंधेरे में बदहाली की जिंदगी में बीते। उन्हें अपने अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जानकारी नहीं थी, जिसके कारण उन्हें अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

उनकी जिंदगी में बदलाव आने की उम्मीद तब जागी जब दैनिक अजय उजाला ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया और जिम्मेदार जागे फिर उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तब विकलांग दम्पति को अपने अधिकारों के बारे में पता चला अब सुक्कू का परिवार शासकीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए खुशहाली की जिंदगी जीयेगा

दम्पति को मिलेगा आर्थिक सहायता और सुविधाएं

दम्पति को सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्हें विकलांगता पेंशन, शैक्षिक सुविधाएं और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

दम्पति ने दैनिक अजय उजाला को धन्यवाद दिया

दम्पति ने दैनिक अजय उजाला को धन्यवाद दिया है कि उनकी खबर के माध्यम से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि वे अब अपने जीवन को सुधारने के लिए आशान्वित हैं।

यह खबर एक मिसाल है कि कैसे मीडिया की भूमिका समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में हो सकती है। दैनिक अजय उजाला की खबर ने विकलांग दम्पति की मदद के लिए प्रशासन को जागृत किया है, और उन्हें योजनाओं का लाभ मिलेगा।