सब्जी विक्रेताओं एवं किराना सामाग्री वालो को डोर टू डोर जाकर सब्जी बेचने की दी गईं अनुमति

सब्जी विक्रेताओं एवं किराना सामाग्री वालो को डोर टू डोर जाकर सब्जी बेचने की दी गईं अनुमति

आनंद भोई ब्यूरो चीफ महासमुंद।कलेक्टर डोमन सिंह ने आज दोपहर 12:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक लेकर 19 अप्रैल से दी जाने वाली छूट जैसे सब्जी, फल, किराना सामग्री के संबंध में वितरण की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि महासमुंद जिला अंतर्गत 26 अप्रैल 2021 प्रातः 6:00 बजे तक कंटेनमेंट जोन रहेगा। लेकिन जिले के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह से दिक्कत ना हो इसके लिए किसानों उत्पादकों से सप्लाई की शर्तों के साथ फल, सब्जी, अंडा एवं ग्रॉसरी चावल, दाल, आटा, नमक को गली-मोहल्ले एवं कालोनियों में विक्रय की अनुमति साइकिल, ठेले वालों के माध्यम से प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दी गई है। लेकिन उन्हें मास्क लगाना, सामाजिक दूरी एवं कोविड-19 के निर्धारित गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी अथवा तहसीलदार कार्यालय से उन्हें अनुमति लेनी होगी।