राजनीति विज्ञान में भारती को पीएचडी की उपाधि

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – ग्राम बिरकोनी निवासी भारती चंद्राकर ने राजनीति विज्ञान के अंतर्गत ‘छत्तीसगढ़ के विकास में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के योगदान’ विषय पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इनका शोध केंद्र दुर्गा महाविद्यालय रायपुर है।

इस पर शासकीय महाप्रभु वल्लाभाचार्य महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, शोध निर्देशक डॉ मालती तिवारी, शोध सह निर्देशक डॉ सुभाष चंद्राकर, डॉ अजय चंद्राकर, डॉक्टर अमन झा, डॉ. समीक्षा चंद्राकर, करुणा दुबे, डॉ. रीता पांडेय, डॉ. नीलम अग्रवाल, सी खलको, अजय कुमार राजा, मनीराम धीवर, डॉ. ईपी चेलक, डॉ. दुर्गावती भारतीय, डॉ. सीमरानी प्रधान, प्रियंका सोनवानी, दिलीप कुमार बढ़ई, केशरचंद बनपाल, उदयन भारती, शोधार्थी अनिता अनंत, टोपेश कोसमा, महेंद्र साहू, विजय कुमार मिर्चे, महेंद्र, पूर्णिमा, अनिता, चंदन, प्रज्ञा, आदित्य, लीजा, शिक्षा, प्रत्यक्ष, मुस्कान, प्रमोद, हेमलता, लीना एवं उनके पिता तोरण लाल चंद्राकर एवं माता विजयलक्ष्मी चंद्राकर ने हर्ष जताया है।