जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर 30 जुलाई को।

प्रमोद दुबे 

महासमुन्द – पार्षद एवं भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवीचन्द राठी ने जानकारी में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के आदेश पर नगर पालिका महासमुन्द द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर के तहत द्वितीय दिवस का शिविर वार्ड नं. 2,3,4 का कुशाभाऊ ठाकरे उद्यान के पास 30 जुलाई मंगलवार सुबह 10 से 3 बजे तक है। जिसमें भाजपा संगठन से प्रभारी पदीप चन्द्राकर भाजपा जिला महामंत्री, सह प्रभारीगण राहूल चन्द्राकर पार्षद, सूजाता विश्वनाथन, प्रभा साहू, हनीष बग्गा, सोनाई विश्वकर्मा, पप्पु ठाकुर, रेखा देवार, हुसैना बानो, महेश चैहान, भूपेन्द्र सार्वा, दूर्गा साहू, नूतन कुर्रेतथा 31 जुलाई बुधवार को डाॅ. अम्बेडकर स्कूल नयापारा में वार्ड नं. 5,7,10 के शिविर प्रभारी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सह प्रभारीगण देवीचन्द राठी पार्षद, मीना वर्मा पार्षद, कमला बरिहा पार्षद, अनिता रावटे, गोपाल वर्मा, माखन पटेल, नईम खान, अल्का पूंज, सुनीता साहू, भगवती करकसे, हेमकान्ती देवांगन, डाॅ. केशव साहू, सारिका यादव, ललित मांझी उपस्थित होकर समस्या सुनेंगे तथा नगरपालिका के माध्यम से निवारण कराया जायेगा।श्री राठी ने उक्त वार्डो के नागरिकों से अपील करते हुये जनसमस्या निवारण शिविर स्थल में पहुंचने को कहा है। जिससे समस्याओं का समाधान हो सके।