एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
सुरेन्द्र मिनोचा
भरतपुर/एमसीबी – पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है।यदि पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर और तीव्र गति से कार्य नहीं किया गया तो आनेवाला समय बहुत कठिन होगा।शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने उद्बोधन देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अपील करते हुए एक पेड़ मां के नाम से लगाने की बात कही और कहा कि महाविद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्राओं के साथ स्टाफ के सदस्य कम से कम एक वृक्ष को लगाएं और उसके संरक्षण का विशेष ध्यान दें।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष परमानंद ने कहा कि पर्यावरण संकट के इस दौर में युवा पीढ़ी को आगे आना होगा तभी हमारी धरती मां की रक्षा होगी। इस अवसर पर अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमंत बंजारे, महावीर पैकरा,बी एल सोनवानी, स्वयंसेवक ओम प्रताप सिंह, मनोज कुमार कुशवाह, शगुन यादव, रमेश कुमार यादव,रघुवीर बंसल उपस्थित रहे।
