फुर्सत के पल में महिलाओं ने दिनभर कीं जमकर मौज मस्ती।

नपाध्यक्ष ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को श्रृंगार सामग्री के साथ दिया एक-एक पौधा।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। शहर की महिलाएं शनिवार को शहर के टाउनहॉल में एकत्र हुईं। उन्होंने गीत-संगीत के साथ खेल-कूद और जमकर मौज-मस्ती की। अवसर था शहर की कामकाजी महिलाओं के लिए फुर्सत के पल कार्यक्रम का। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व और सावन उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित फुर्सत के पल का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। जहां शहर की हर वर्ग की महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन समिति ने महिलाओं के लिए एकल नृत्य स्पर्धा, समूह नृत्य के साथ पिन गिनो, चूड़ी गिनो, लूडो गेम और टायर से अंदर-बाहर स्पधाओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बहाने महिलाओं ने अपने बचपन के दिनों को याद किया। कार्यक्रम की आयोजन समिति की प्रमुख महिलाओं ने बताया कि हर बार वे सावन माह में सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। इस बार उन्होंने कार्यक्रम को फुर्सत के पल का नाम दिया और उसके हिसाब से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की थी। जिसमें महिलाओं का भरपूर सहयोग मिला और सभी ने इसका आनंद उठाया। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह हम महिलाएं अपने बच्चों के जन्म से लेकर उनके बड़े होने तक उनका देखभाल करती हैं, उसी तरह आप सभी इन पौधों को रोप कर बच्चों की तरह इसकी देखभाल कर उसको पेड़ बनाएं और पर्यावरण संरक्षक मे योगदान दे।

ये रहीं कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद मीना वर्मा, सरला गोलू मदनकार, लता संतोष यादव, डॉ ज्योति कालीकोटी, ज्योति चोपड़ा, सरिता तिवारी, राजश्री ठाकुर, निरंजना चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, मधु तिवारी, माया पांडेय, ईशा टण्डन, सती चंद्राकर, सुधा रात्रे, स्मिता डफले, लता कैलाश चंद्राकर, राखी ठाकुर, ममता बग्गा, ममता जायसवाल, प्रेमशीला बघेल, रमा महानंद, नीतू प्रधान, प्रिया मदनकार, छाया राव, उमा महंती, अर्चना शर्मा, पद्मनी साहू, कविता अम्बिलकर, गौरी शर्मा, रजिंदर कौर, कुमकुम शुक्ला, संध्या गजभिये, श्रीमती इंगोले, श्रीमती राठी, लक्ष्मी सोनी, लश्मी साहू, राखी सोनी, दशोदा ध्रुव, तारा चंद्राकर, सकून चंद्राकर और डॉली मदनकार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिलाओं को श्रृंगार सामग्री के साथ पौधा भेंट

कार्यक्रम के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष महिलांग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री, एक हैंड बैग और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को एक- एक पौधा प्रदाय किया। इसके लिए सभी महिलाओं ने उनका आभार जताया ।