जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद के खिलाफ मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री को पत्र : अंकित

 

जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद के खिलाफ मुख्यमंत्री वह आबकारी मंत्री को पत्र : अंकित

आनंद भोई ब्यूरो चीफ महासमुंद।बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया लगातार महासमुंद जिला अंतर्गत शराब की अवैध बिक्री जोरों पर है और तो और अभी लॉकडाउन में भी लगातार पुलिस द्वारा शराब की अवैध बिक्री के मामले बनाए गए ।
विगत 1 वर्षों से महासमुंद जिला में अन्य प्रदेशों की लाई गई दो ट्रक शराब वह 10 पेटी से लेकर 200 पेटी तक के अन्य प्रदेशों से लाकर बेची जा रही शराब के कई मामले बनाए गए । सबसे बड़ी बात महासमुंद पुलिस विभाग ने दिसंबर 2020 के मध्य लगभग 1195 आबकारी के मामले पुलिस विभाग द्वारा बनाए गए आबकारी फ्लाइंग के द्वारा रायपुर से महासमुंद में आकर बड़ी मात्रा में मिलावटी शराब पकड़ी गई,अतिरिक्त ढक्कन पकड़े गए और तो और लगातार समाचार पत्रों में यहां की दुकानों के ओवर रेट के समाचार प्रकाशित हो रहे है और वीडियो वायरल हो रहे है ।सबसे बड़ा मामला बागबाहरा विकासखंड के नर्रा गांव में लगातार ग्रामीणों के द्वारा उड़ीसा की शराब की अवैध बिक्री की शिकायत होती रही लिखित शिकायत भी की गई परंतु कार्यवाही के अभाव में वहां पर एक बड़ा जन आंदोलन ने रूप अख्तियार किया और शासन व प्रशासन की बहुत बदनामी हुई ।
इसी प्रकार हाल ही में शराब के ओवर रेट के वीडियो से संबंधित खबर भी अखबार के फ्रंट पेज में छपी जिसके कारण भी शासन और प्रशासन की बड़ी बदनामी हो रही है साथ ही साथ पुख्ता रूप से अन्य प्रदेश के लोगों से शाश्कीय शराब की दुकानों पर काम करवाया जा रहा है, जिसके कारण भी स्थानी बेरोजगारों को काम नहीं मिल पा रहा है और तो और शासन के राजस्व को हानि पहुंचाने के लिए शराब के खाली कार्टूनों को बहुत कम कीमत पर दूसरे जिले के
व्यक्ति को बेचा जा रहा है ।
अंकित ने बताया हाल फिलहाल में ही महासमुंद की शीतली नाला अंग्रेजी दुकान में आग लगी थी या लगवाई गई थी यह भी बड़ी जांच का विषय है, इसी प्रकार लगातार विभिन्न दुकानों में गड़बड़ी शराब बिक्री के पैसे को लेकर भागने के कई मामले हुए जो कि पकड़े गए पुलिस के द्वारा और उसमें भी दूसरे प्रदेश के व्यक्ति का संलिप्त होना पाया गया ।
अंकित बागबाहरा ने बताया इस प्रकार लगातार दुकानों में आगजनी,मिलावट, ओवर रेट और अन्य प्रदेशों से महासमुंद जिला में मध्यप्रदेश, पंजाब और उड़ीसा की शराब बहुत बड़ी मात्रा में आकर महासमुंद जिले में शांति व्यवस्था को खराब करने में लगी हुई है और जिला आबकारी अधिकारी की कार्यवाही पूर्णता शून्य रहना अपने आप में गड़बड़ी को प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त है । अंकित बागबाहरा ने बताया कि ऐसा भी पता चला है कि आबकारी जिला अधिकारी जिला मुख्यालय में निवास भी नहीं करते व रायपुर से अप डाउन करते हैं जिसके कारण आने और जाने दोनों की हड़बड़ी में रहते हैं इसी कारण उनका हर बार मामले में यह बयान रहता है की “जानकारी में नहीं है दिखाता हूं” ।
सारे मामलों के कारण लगातार शासन-प्रशासन की हो रही बदनामी के चलते अंततः अंकित बागबाहरा के द्वारा आज अखबारों में छपी सभी कतरन और ओवर रेट के वीडियो के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी व आबकारी व जिला के प्रभारी मंत्री कावासी लखमा जी व आबकारी कमिश्नर को इस संबंध में लिखित शिकायत मय दस्तावेज की है व जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है ताकि शाशन प्रशाशन की बदनामी से बचा जा सके ।