विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर मील का पत्थर बजट : रमेश।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व व्यापारी प्रतिनिधि रमेश साहू ने केंद्रीय बजट 2024.25 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट भारत को 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर मील का पत्थर साबित होगा और रोजगार सृजन की उम्मीद को पूरा करेगा। श्री साहू ने कहा कि रोजगार जीवन का आधार है और बढ़ती जनसंख्या के वर्तमान दौर में सभी लोगों को रोजगार देना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे समय में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रोजगार और विकास को बढ़ावा देने वाला बजट पेश कर एक सराहनीय कार्य किया है। बजट में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1,48,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है और स्वरोजगार के लिए युवाओं को मिलने वाले ऋण की सीमा को 10 से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया है। यही नहीं सरकार ने किसान कल्याण के लिए भी इस बजट में 25,000 करोड रुपए की बढ़ोतरी की है। बजट में सरकार ने गरीबी और बेरोजगारी की समस्या को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा स्वरोजगार और उद्यमिता तथा एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस बार घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र हैए इसी के दृष्टिगत सरकार ने बजट के माध्यम से कौशल विकास को बढ़ावा देकर श्रम और अर्थव्यवस्था की रोजगार की नई मांग और आपूर्ति के बीच सही तालमेल बिठाने का प्रयास किया है। यही नहीं इस विशाल देश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने और पूरी पारदर्शिता तथा सुशासन देने का काम भाजपा सरकार कर रही है।