कांकेर पखांजुर से विजय मजूमदार की रिपोर्ट
कांकेर/ पखांजुर – स्वमी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी माननीय आनंद ध्रुव जी के कुशल दिशानिर्देश से बृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें VC के माध्यम से व्यवहार न्यायालय वरिष्ठ श्रेणी न्यायधीश मयंक सोनी जी ने विद्यार्थियों को विधि तथा कानून के संबंध में जानकारी दिया। जिसमें-
1. समाज में बढ़ रहे अनैतिक गतिविधि अपराध जैसे की बलात्कार के मामलों एवं पोक्सो के मामलों की जानकारी दिया गया।
2. शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा-अगर कोई व्यक्ति करता हैं, उसके खिलाफ आप थाने में शिकायत कर सकते हैं।
3. मोटर दुर्घटना- यातायात के नियमों से होने वाले लाभ के संबंध में तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाले अर्थदण्ड के संबंध में जानकारी दिया गया।
4. विधिक स्वयंसेवकों के कार्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे निशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दिया गया।
शिविर में 43 विद्यार्थी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।
विधिक स्वयं स्वयंसेवक गुरूदास
