कांकेर – जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कांकेर अंतर्गत लाईवलीहुड महाविद्यालय गोविंदपुर में जनपद स्तरीय लाईन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 25 जुलाई से 26 जुलाई तक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रशिक्षण में पंचायत विकास योजना अंतर्गत डीपीडीपी, बीपीडीपी, जीपीडीपी एवं एसएसडीजी विषय के 09 थीम, गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव एवं महिला हितैषी गांव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत विकास सूचकांक, आधारित ग्राम पंचायत विकास योजना, ब्लाक पंचायत विकास योजना, जिला पंचायत विकास योजना निर्माण की जानकारी, स्थानीय सतत् विकास के लक्ष्य, उद्यान, स्वास्थ्य, कृषि, क्रेडा, महिला एवं बाल विकास, वन मण्डल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिवासी विकास विभाग एवं स्वयंसेवी संस्था के मास्टर ट्रेनरों के द्वारा पंचायत विकास योजना विषय पर विशेष एवं विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
