घर पर रहकर ही जीतेंगे कोरोना से जंग :केशव चन्द्राकर*

*घर पर रहकर ही जीतेंगे कोरोना से जंग :केशव चन्द्राकर*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-कोरोना प्रलय के बढ़ते हाहाकार से आज हर वर्ग दहशत जदा है।आये दिन कोविड 19 के समाचारों ने लोगो का जीना दूभर कर दिया है।भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री कुरुद मंडल केशव चन्द्राकर ने आमजनों को सन्देश देते हुए कहा कि आज हमें सकारात्मक विचारधारा के साथ खुद को मानसिक तौर पर मजबूत एवं ऊर्जा से भरपूर बनाए रखना होगा।सरकार तो अपना काम बखूबी कर रही है,अब हमें हमारी जिम्मेदारी को समझना होगा।हमको एक विजयी योद्धा के रूप में घर पर ही रहकर कोरोना से जंग लड़नी पड़ेगी ,तभी कोरोना की सुनामी से विजय मिल पाएगी।केशव ने आगे कहा कि लोगो को टीकाकरण के प्रति जागरूक होना होगा।उन्होंने पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा कोरोनाकाल मे आमजनों की भलाई के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम की सराहना की।