सेवानिवृत्ति पर प्रधानपाठक को दी विदाई सम्मान समारोह।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवागांव में पदस्थ प्रधान पाठक चमन लाल निर्मलकर का अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर शासकीय सेवा से निवृत हुए। इस अवसर पर माध्यमिक शाला के प्रांगण में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चमन लाल निर्मलकर एवं अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष पूरन लाल निषाद थे। विशेष अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक राजू देवांगन एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक नरेश्वर डडसेना थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती पूजा अर्चन कर किया गया। सरस्वती वंदना कु. कोमल, रागिनी एवं पूनम द्वारा किया गया। स्वागत गीत कु. यामिनी एवं रुक्मणी द्वाराप्रस्तुत किया गया। विदाई गीत कु. प्रेरणा, गीतांजलि हिना एवं डोमेश्वरी द्वारा किया गया। कु भूमिका दीवान द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मेमन कुमार चंद्राकर द्वारा किया गया। उनके द्वारा सेवानिवृत प्रधान पाठक श्री निर्मलकर के सेवा काल पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक के रूप मे 41 वर्ष सेवा प्रदान किया गया।शिक्षक अरुण कुमार साहू एवं अमर साहू द्वारा निर्मलकर सर के साथ बिताए गए पलो को याद किया गया एवं उसके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। समारोह को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में श्री निर्मलकर को शाल, श्रीफल, कलम एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार शिक्षक अरुण कुमार साहू ने किया।