डॉ. चोपड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर बताई मेडिकल कालेज की समस्या।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेंट कर महासमुंद मेडिकल कॉलेज की समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा कर उनके निराकरण के सम्बन्ध में अधिकारिओं को निर्देशित करने का अनुरोध किया । चर्चा के दौरान डॉ चोपड़ा ने मेडिकल कॉलेज में सीआर्म एवं सीटी स्केन मशीन न होने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि इन आधारभूत मशीनों के न होने के कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है। बातों को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात् स्वास्थ्य मंत्री ने संचालक को तत्काल फोन कर इन समस्याओं को दूर करने का आदेश दिया एवं इनका प्रस्ताव भेजने को कहा।