लोगों को बजट से थी काफी उम्मीदें पर हाथ लगी निराशा
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा मंगलवार को देश का आम बजट पेश किया गया। वर्तमान समय में देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक असमानता चरम पर है। इस बजट से देश की आम जनता, किसान, गरीब, मजदूर, महिला और युवा वर्ग उम्मीद और आस लगाकर बैठे थे कि इस बजट में उसके लिए कुछ खास होगा पर सभी को निराश होना पड़ा है।उक्ताशय के संबंध में बरबसपुर निवासी युवा व्यवसायी और समाजसेवी युग अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि देश के सभी वर्ग को उम्मीद थी कि सरकार आम बजट में कुछ जनकल्याणकारी योजनायें लेकर आयेगी पर निराशा ही हाथ लगी। केंद्रीय बजट पूरी तरह से बेकार है। छत्तीसगढ़ के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता को फिर एक बार निराश किया गया है। छत्तीसगढ़ के लिये ना कोई नई योजना, ना कोई विशेष पैकेज, ना कोई फायदे की बात। छत्तीसगढ़ की जनता को फिर से एक बार इस केंद्रीय बजट में छला गया है। आम आदमी को कोई राहत नहीं मिली है।श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि अगर हम बात करे जन सुविधाओ की तो सरगुजा संभाग के लिये ना किसी नई ट्रेन की घोषणा हुई है। ना ही पहले की जो ट्रेन चल रही है उनके स्टापेज के लिये भी किसी तरह की कोई घोषणा हुई है। आम जनता को महंगाई से किसी तरह की राहत मिलती नही दिख रही है। यह बजट पूरी तरह से निराशाजनक है।लोकसभा चुनाव से पूर्व 4 करोड़ पक्के मकान बनाने का वायदा किया गया था पर बजट में सिर्फ 1 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह बजट केवल आम जनता के साथ किया गया छलावा है।
