सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक की विदाई समारोह आयोजित।

संकुल केंद्र बरकेला में किया गया कार्यक्रम।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है वह हमेशा शिक्षक ही रहता है। अपनी सेवाकाल के दौरान छात्रों को एवं सेवाकाल के उपरान्त राष्ट्र की उन्नति के लिए समाज को जागरूक करता है। उसका दायित्व सेवाकाल के उपरान्त और अधिक बढ़ जाता है। लग्नशीलता एवं सेवा भावना ही आप के कार्य को महान बनाता है। शुक्रवार को संकुल केंद्र बरकेला मे आयोजित संकुल स्तर पर शा.पू. मा.शाला परसगढ़ी से सेवानिवृत हुए प्रधान पाठक सुनील कुमार गुप्ता को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर उनकी सुखद एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के साथ स्वागत सम्मान कार्यक्रम किया गया। उनकी 38 साल की लम्बी सेवा विभाग को देकर बेदाग सकुशल वापसी अद्वितीय है। संकुल स्तर पर सभी संस्था के संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों ने अपने अपने अनुभव साझा किये। सभी ने इनके कार्यो की सरहाना करते हुए इनके मार्गदर्शन अनुरूप अपने कार्यो को संजीदगी के साथ करने की इच्छा जाहिर की। मा.शाला प्रधान पाठक पाराडोल भूतपूर्व संकुल प्रभारी शत्रुहन लाल तिवारी की उपस्थिति ने भी अपने साथी की बहुत सी बातो को इनके गुणों को सभी के साथ साझा किया गया।

संकुल परिवार की तरफ से साल एवं श्री फल से प्रधान पाठक सुनील गुप्ता एवं शत्रुहन लाल तिवारी का सम्मान किया गया एवं अच्छी यादो के लिए संकुल परिवार के तरफ से उपहार दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे संकुल केंद्र बरकेला अंतर्गत समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी का सहयोग रहा। संकुल प्राचार्य एवं समन्वयक द्वारा सभी को सफल कार्यक्रम करने की शुभकामना एवं आभार प्रदर्शन किया गया एवं एक साथ सरुचि भोजन के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया।