रालास आटोमोबाइल पखांजूर के सेल्स मैनेजर तापस दास के नाम प्राथिया ने थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की।

कांकेर पखांजुर से विजय कुमार कि रिपोर्ट

पखांजुर – महिंद्रा बोलेरो पिकअप की सेल्स मार्केटिंग परलकोट में काफी अच्छी है । लोग बेहतर सर्विस पाने की लालसा में स्थानीय सेल्स से गाड़ी खरीदना अधिक पसंद करते है वही एक मामले में पखांजूर के रालास आटोमोबाइल कंपनी जो महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों की बिक्री करता है इस कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट का कार्यभार संभाल रहे तापस दास पर महिंद्रा की बोलोरो पिकअप की खरीदी बिक्री पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगा है। ज्ञात हो कि पीवी 112 देवीपुर निवासी नमिता बिस्वास पिता सतीश बिस्वास उम्र 32 ने थाने में पहुंचकर रालास आटोमोबाइल पखांजूर के संचालक तापस के खिलाफ धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाया है की नए गाड़ी की खरीदी करने पहुंचे थे जहां हमे कंपनी की खींची हुई पुरानी गाड़ी को 6 माह पुरानी बताकर 8.50 लाख रुपए में सौदा किया । गाड़ी लेने के दौरान 1.5 लाख रुपए डाउन पेमेंट दिया गया जिसका तापस ने किसी भी प्रकार की रसीद पर्ची नही दिया यह तक गाड़ी का 3 किश्त बकाया होने की जानकारी तक नही दिया गया । गाड़ी देने के बाद 10 से 15 दिन के बाद मुझे 3 किश्त पटाने के साथ नया किश्त के साथ बाकी किश्त पटाने की बात कही मैंने 65 हजार रुपए उधार कर्जा लेकर तापस को दे दिया उसके साथ उसने गाड़ी का बीमा फेल होने की जानकारी देकर बीमा की 30 हजार रुपए नही पटाने पर गाड़ी खींचने की धमकी दी अचानक ऐसे आर्थिक दबाव देने के कारण परेशान होकर पूरी जमा पूंजी खर्च कर 30 हजार रुपए रालास आटोमोबाइल के सेल्स मेन तापस को दिया उसने 22631 रुपए का बीमा पर्ची दिया बाकी रुपए वापस नहीं किया । इसी बीच प्राथिया की पिकअप गाड़ी दुर्घटना होने के बाद गैरेज सुधारने के लिए भेजा गया जहां 2 लाख 23 हजार 200 रुपए का खर्चा आया बीमा क्लेम राशि आने पर मुझे दिलाने की बात तापस द्वारा कही गई थी । गैरेज में दुर्घटनाग्रस्त पिक अप को ठीक करने की हुई खर्च राशि को वर्क शॉप वाले को दे देने को कहा जिस पर प्राथीर्य  ने जमीन बेचकर पैसा दे दिया गाड़ी दुर्घटना होने के 7 माह तक प्राथियां के द्वारा लगातार गाड़ी का किश्त पटाया गया। गैरेज में गाड़ी सुधार होने के बाद लाने गया था तो बताया की रालास आटोमोबाइल के सेल्स मेन तापस के द्वारा गाड़ी ले जाया गया है जब उसके पास पहुंची तो तापस ने बताया की आपकी गाड़ी को बेच दिया हु आपको और किश्त नही देना पड़ेगा ऐसा बोलकर वहा से भगा दिया । प्राथिया ने थाने में लिखित शिकायत में बताया की लगातार 4 साल से रालास आटोमोबाइल के सेल्स मेन तापस द्वारा प्रार्थिया को गुमराह किया जा रहा है धोखे में रखा जा रहा है । विदित हो की 5 लाख 81 हजार 600 रुपए देने के बाद भी रालास आटोमोबाइल के सेल्स मेन तापस ने फर्जीवाड़ा करते हुए उस गाड़ी को कांकेर में किसी के पास बेच दिया है। प्रार्थिया ने थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी के मामले पर आरोपी से रुपए वापस दिलाने के साथ उचित कार्रवाई की मांग की है ।थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केवट ने कहा की मामले में प्रार्थियां ने लीखित शिकायत किया है । रालास आटोमोबाइल के सेल्स मेन तापस को थाने में बुलाकर तथ्यो की बारीकी से जांच की जा रही है उसके बाद आगे कार्रवाई की जायेगी।