जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद की महत्वपूर्ण बैठक।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 24 जुलाई को प्रस्तावित विधानसभा के घेराव कार्यक्रम तथा आगामी नगरी निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद की महत्वपूर्ण बैठक महासमुंद कांग्रेस भवन में आहूत किया गया।
जिसमें जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर जी ने अध्यक्षीय भाषण में कहीं की विधानसभा का घेराव प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती, बेतहाशय विद्युत दरों में वृद्धि तथा भाजपा शासन के बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर है। जिसमें महासमुंद के नेता कार्यकर्ता जोश खरोश के साथ विधानसभा घेराव के कार्यकर्म के द्वारा विफल होती भाजपा सरकार को घेरने को तत्पर है।
छाया सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री  ताम्रध्वज साहू जी ने बताया कि पहली बार छत्तीसगढ़ में ऐसा हो रहा है कि शासन प्रशासन भगवान भरोसे चल रहा है अनुभवहीन मंत्रियों को कुछ समझ नहीं आ रहा है की क्या किया जाए शासकीय कर्मचारी अपने मनमर्जी रवैया से प्रदेश को चला रहे हैं। महासमुंद प्रभारी कन्हैया अग्रवाल वा विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि कोई भी सरकार को लोकप्रिय होने में समय नहीं लगता परंतु छत्तीसगढ़ की सरकार इतनी अलोकप्रिय है कि चुनाव के सातवें महीने में पहुंचते ही आम नागरिकों का दुश्मन बन गया है इससे ज्यादा अलोकप्रिय सरकार कभी भी किसी पार्टी का नहीं रहा है की मात्र सात महीने बाद विपक्ष को विधानसभा घेरने का निर्णय लेना पड़े।
पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली से संचालित हो रही है वर्तमान सरकार में बैठे मंत्रियों को समझ नहीं रहा है कि क्या किया जाए मंत्रियों का बडबोला इतना कि आम जनता का विश्वास इस सरकार से उठ हो चुकी है। छत्तीसगढ़ के इतिहास से पहली बार हुई है कि उच्च अधिकारी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का दफ्तर खुले आम आग के हवाले कर दिए गया और शासन प्रशासन देखते रह गई। और निर्दोष लोगो को जेल में भरा जा रहा है।
जिसकी कांग्रेस पार्टी नींद करती हैं और उक्त घटना का गंभीरता से जांच करने की मांग करता है जिससे निर्दोष लोगो के ऊपर कार्यवाही ना होकर दोषियों के ऊपर कार्यवाही हो। यह बहुत शर्मनाक घटना है।
सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरीनंद ने अपने भाषण में कहीं की छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के लिए एक गंभीर विषय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अपराध चरम सीमा में है लूटपाट,डकैती, हत्या आम बात हो गई है कार्यालय में काम के बदले पैसों की मांग खुलेआम चल रही है माफिया राज का बोलबाला है हर तरफ शराब,सट्टा, जुवा अवैध रेत भंडारण अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रही है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी मजबूर होकर 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रियों को समझ ही नहीं आ रहा है की सत्ता को कैसे चलाएं बिजली ठेकेदारों को फायदा दिलाने के लिए बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी,उद्योगपतियों को बिजली पूर्ति करने हेतु शहर और ग्रामीण में घंटे बिजली कटौती की जा रही है इसके विरोध में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कमेटी के समस्त सदस्यों के द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाना है उक्त कार्यक्रम में छाया सांसद ताम्रध्वज साहू,सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरीनंद जी,महासमुंद प्रभारी कन्हैया अग्रवाल,विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा,पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला,जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग,ग्रामीण अध्यक्ष खिलावन साहू,करण दीवान,विजय कुमार साहू,रवि निषाद,रवि कश्यप,प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा,संजय शर्मा,महिला अध्यक्ष दुर्गा सागर,महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष साधना सिंह नैनी, दाऊलाल चंद्राकर,सेवनलाल चंद्राकर,अरुण चंद्राकर,सोमेश दवे,गुरमीत चावला,निर्मल जैन,मोहित ध्रुव, सत्यभामा नाग,मंदाकिनी साहू,गणेश शर्मा,फिरोज मेमन,पार्षद अमन चंद्राकर,निखिलकांत साहू,डॉक्टर तरुण साहू,पिछड़ा प्रकोष्ठ महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,अजय थवाईत,मेहुल सूचक,नितेंद्र बैनर्जी,तुलसी साहू,कपिल साहू,सुरेंद्र वैष्णव,लीलकांत पटेल,मनोज गोयल,मनोहर ठाकुर,लखन चंद्राकर,राजू यादव, टोमन सिंग कागजी,ओम प्रकाश चक्रधारी,संतोष ठाकुर,सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,श्रीमती ममता चंद्राकर,ईशा टंडन,बसंत चंद्राकर,मोती साहू,लीलू साहू,किशन पटेल,किशोर नायक, मनभजन पटेल,आकाश निषाद,तुलसी देवदास,मायाराम टंडन,रमन ठाकुर, तेनसिंह निषाद,सलीम खान,नंदकुमार निषाद एवं अन्य कांग्रेसजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे मंच संचालन पूर्व प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा ने किया आभार प्रदर्शन प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा ने किया।