कामकाजी महिलाएं एक दिन कामकाज छोड़ करेंगी मौज-मस्ती ।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में सावन उत्सव आयोजन समिति द्वारा 27 जुलाई को शहर के टाउनहॉल में महिलाओं के लिए सावन उत्सव की जगह फुर्सत के पल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।बुधवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के कक्ष में बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के आयोजन समिति की महिलाओं ने तय किया है कि फुर्सत के पल कार्यक्रम में महिलाओं के लिए एकल नृत्य, समूह नृत्य, खेलकूद समेत अन्य आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि फुर्सत के पल का कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को एक दिन कामकाज से राहत देते हुए पूरा दिन मौज-मस्ती किया जाए। इसी ध्येय को लेकर सावन में सावन उत्सव की जगह पर उत्सव को पुर्सत के पल नाम दिया गया है। श्रीमती महिलांग ने आयोजन में शहर की महिलाओं को बड़ी संख्या में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। बैठक में पार्षद श्रीमती माधवी सिक्का, श्रीमती निरंजना चंद्राकर, श्रीमती मधु तिवारी, श्रीमती राजश्री ठाकुर, श्रीमती सुधा रात्रे, श्रीमती ईशा टण्डन, सुलेखा शर्मा, श्रीमती शवनम धनवानी, श्रीमती चांदनी बानो, प्रिया मदनकर, श्रीमती डॉली मदनकर, श्रीमती संगीता मदनकर, श्रीमती राघनी चंद्राकर, श्रीमती राखी ठाकुर, श्रीमती सम्पा बोस, श्रीमती रूबी मिश्रा, श्रीमती ममता बग्गा, श्रीमती प्रेमशीला बघेल, कैलाश पटेल और रुकसार बानो उपस्थित रहें।
