मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अनोखे अंदाज में आभार व्यक्त किया ।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थापित सौर संयंत्रों के संधारण एवं रखरखाव करने वाले सेवा कर्ता ईकाईयों ने हड़ताल वापसी के बाद आज गुरूवार को अपने अपने जिले में ज्वाइनिंग दे दी है इस दौरान सभी कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम अनोखा संदेश भेजा है दरअसल ज्वाइनिंग के बाद सभी सेवाकर्ता ईकाईयों ने अपने अपने जिलों से वीडियो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो के सेवाकर्ता ईकाई विभिन्न मांगो को राजधानी रायपुर में हड़ताल में बैठी थी वहीं वे लगातार अपने मांगो को लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केबिनेट मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों से मिल रहे थे वहीं 15 जुलाई को वे क्रेडा सीईओ आईएएस राजेश सिंह राणा से मिले सीईओ ने उन्हें समझाया के आपकी मांग शासन तक पहुंचा दी गई है।
वहां से जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा हमारा कार्य छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों को रौशन करना है इसलिए आप सभी अपने कार्य पर लौट जाएं और अपने कार्यो का संपादन करें वहीं समझाईश के तत्काल बाद सेवा कर्ता ईकाईयों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की और आज सभी ने ज्वाइनिंग भी कर ली।
