दुष्कर्म के आरोपी को जिला कोण्डागांव से किया गया गिरफ्तार ।
घटना में प्रयुक्त वाहन एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार क्रमांक CG-04-LG-6544 कीमती करीब।
2,00,000/रूपये को जप्त किया गया। प्रकरण में 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
बालोद – थाना पुरूर में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोव श्री एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अपराथ क्रमांक 93/2024 धारा 69,351 (3), 115(2), 318(4), भारतीय न्याय संहिता के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की गई।
विवरण : संक्षिप्त इस प्रकार है कि थाना पुरूर क्षेत्रांतर्गत की प्रार्थीया ने लिखित आवेदन पेश किया कि आरोपी देवानंद यदु पिता दीनदयाल यदु उम्र 32 साल साकिन कोहकामेटा थाना केशकाल जिला कोण्डागांव (छ0ग0) के द्वारा दिनांक 25.05.2024 से 10.07.2024 तक पीड़ीता को नौकरी लगाने के नाम पर 10,000 रू की चोखायड़ी कर, डरा धमका कर, शांदी का प्रवचना देकर, जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 93/2024 धारा 69,351 (3), 115(2),318 (4), भारतीय न्याय संहिता कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया कायमी बाद से आरोपी अपने सकुनत से फरार था तथा अपना मोबाईल बंद कर दिया था, जिसकी लगातार पता तलाश किया जा रहा था, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आज दिनांक 17.07.2024 आरोपी अपने निवास स्थान पर आने की मुखबीर सूचना पर आरोपी के घर में दबिस देकर पकड़ा गया, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक लिखन कुमार साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, किशोर साहू, सुरेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
नाम आरोपी देवानंद यदु पिता दीनदयाल यदु उम्र 32 साल साकिन कोहकामेटा थाना केशकाल जिला कोण्डागांव
