विकास के दावों का खुल रहा पोल, स्कूल ग्राउंड बना तालाब।

स्कूल परिसर में बारिश का पानी भरा, परिसर में पानी भरने से स्कूली बच्चों को क्रीड़ा व व्यायाम करने होता परेशानी  ।  बारिश के बाद स्कूल मैदान तालाब के रूप में तब्दील।

गुलशन साहु

पाण्डुका- विकास के नाम पर ग्राम पंचायत कोपरा आज नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर लिया। वही, नेशनल हाईवे मार्ग के साथ मार्ग किनारे दोनों छोर पर नालियां भी बन गई। लेकिन नेशनल हाईवे से लगे स्कूल परिसर का आज तक कायाकल्प नही हो पाया। इस स्कूल परिसर में हर साल बारिश में तालाब की तरह पानी भरा रहता हैं। परिसर में पानी भरने के साथ बड़ी संख्या में खरपतवार भी उग आए हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा परिसर में भरने वाले बारिश की पानी की निकासी व्यवस्था आज तक नही कर पाया हैं। पिछले वर्ष परिसर में पानी भरने की खबर प्रकाशित करने के बाद बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए कुछ हिस्से में मिट्टी-मुरुम डालकर आने जाने के लिए रास्ता बनाया गया। लेकिन परिसर में भरने वाले बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था अब तक नहीं किया गया। जिसके कारण इस बार भी बारिश शुरू होने के साथ स्कूल मैदान तालाब में तब्दील हो गया हैं। वही, नगरवासियों को लगा था कि नेशनल हाईवे किनारे नाली बन जायेगा तो स्कूल परिसर का पानी आसानी से नाली में चला जायेगा। लेकिन शाला प्रबंधन समिति की अनदेखी का शिकार स्कूल परिसर में स्कूली बच्चे खेल व व्यायाम आदि के लिए वंचित होना पड़ रहा हैं।

सांप बिच्छू का बना रहता हैं डर- वही, परिसर में पानी भरने के साथ उग आए खरपतवार के कारण परिसर में सांप बिच्छू का भी डर बना रहता हैं। हालांकि अभी तक इस तरह की कोई घटना नही हुआ हैं। लेकिन अगर शाला प्रबंधन समिति व स्कूल प्रशासन इस ओर जल्द ही ध्यान नही दिया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकता हैं।

इस संबंध में बीईओ रामेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि बारिश से भरे पानी की नाली में निकासी के लिए कनेक्शन नही बन पाया हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।