प्रमोद दुबे
महासमुंद – नवयुक्त अधिकारी, कर्मचारी कल्याण संघ ने नगरीय निकाय की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ध्यान आकृष्ट कराने सांसद रूपकुमारी चौधरी व विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को ज्ञापन सौंपा।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष संदीप चंद्राकर, महामंत्री सुरेश तिवारी ने बताया कि नगरीय निकाय के कर्मचारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, प्रदेश के सभी निकायों में वेतन संबंधी समस्या गंभीर है, जिसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश निकायों में एक से लेकर चार माह तक वेतन भुगतान कर्मचारियों को नहीं हुआ है। इस संबंध में विभागीय मंत्री व अधिकारियों को लगातार ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश में नगरीय निकाय के विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत 18 व 19 जुलाई को प्रदेश में नगरी निकाय के सभी कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम करेंगे, 22 जुलाई को कलमबद हड़ताल रहेगा। जिला स्तरीय इसके बाद 29 जुलाई को आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों साहू, शुभम महासमुंद के में जय किशन, ललित सोना समेत नगर पालिका कर्मचारी भी मौजूद थे।
