ऑफलाइन जन्मप्रमाण पत्र के आधार पर नहीं बनाया जा रहा आधार कार्ड।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – बसना अंचल के ग्रामीणों का च्वाइस सेंटर में ऑफलाइन जन्मप्रमाण पत्र के आधार पर आधार कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन जन्मप्रमाण पत्र पेश करने कहा जा रहा है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम कायतपाली के गोविंद सिदार ने बताया कि वे अपने 5 साल के बच्चे को लेकर जब गढ़फुलझर स्थित आधार सेंटर गए तो उन्हें लौटा दिया गया। ग्राम गनेकेरा, कोलिहादेवरी में भी ऑनलाइन जन्मप्रमाण पत्र देने पर ही आधार कार्ड बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीण निराश होकर लौट रहे हैं। हालांकि आधार सेंटर के संचालक दीपक जगत ने बताया कि यह नियम ऊपर से ही है। ऑनलाइन प्रमाण पत्र देने पर ही आधार कार्ड बनाया जा सकता है।