वाड्रफनगर :- बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बिजली विभाग के द्वारा बिजली बिल मे की जा रही बेतहाशा वृद्धि को रोकने एवं अघोषित समय में हो रही बिजली की कटौती को रोकने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया, इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व बलरामपुर जिला उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में किया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के लेटर पैड पर महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) वाड्रफनगर के द्वारा नाम बेताहाशा बिजली बिल को कम करने के मांग का ज्ञापन तहसीलदार वाड्रफनगर के हाथों सौंपा गया, इस दौरान कार्यक्रम में जयप्रकाश जायसवाल, देवनारायण मरावी, मोनिश अब्दुल्ला, नंदलाल श्यामले, रामदेव जगते, शिव शंकर यादव, दीपक यादव, अश्वनी यादव, अनिल कुशवाहा, रामवृक्ष जगते के साथ-साथ कई कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
