राज्य स्तरीय शतरंज आर्बिटर सेमिनार भिलाई में संपन्न।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ तथा जिला शतरंज संघ दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय शतरंज आर्बिटर सेमिनार का आयोजन 6-7 जुलाई को भिलाई में आयोजित किया गया। इस आर्बिटर सेमिनार में छत्तीसगढ़ राज्य से 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अनीश अंसारी, फीडे आर्बिटर रॉकी देवांगन, फीडे आर्बिटर आशुतोष साहू, नेशनल आर्बिटर दिपांशु उपाध्याय ने प्रशिक्षण दिया। महासमुंद जिले से 03 खिलाड़ी संदीप पटले, तृषा शर्मा एवं चंदन विश्वकर्मा ने आर्बिटर सेमीनार में शामिल होकर छत्तीसगढ़ शतरंज आर्बिटर (एस ए) की परीक्षा पास की है। परीक्षा में 2 घंटे की समय सीमा थी। उक्त परीक्षा में महत्वपूर्ण प्रश्न जैसे आर्बिटर ड्यूटी, टूनामेंट ड्यूटी, स्विस पेयरिंग, प्राइज लिस्ट, लिगल, इलिगल, प्रॉब्लम शर्टआउट करना, आर्बिटर डिसिजन इत्यादि सवाल हल करने को मिला। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष कु किरण अग्रवाल, आर्बिटर कमीशन के चेयरमैन अलंकार भिवगड़े उपस्थित रहे।
परीक्षा पास करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया गया। ऑर्बिटर परीक्षा पास करने पर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी महासमुंद मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा अंजली बरमाल, सचिव राज्य व जिला शतरंज संघ हेमंत खूटे, अध्यक्ष डॉ. डी एन साहू, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बीजू पटनायक संजना राज, प्राचार्य आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल महासमुंद अमी रुफस, राजेश्वरी ध्रुवंशी, एवन साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई एवं शतरंज खिलाड़ियों ने बधाई दी।
