मवेशी तस्करी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

रामानुजगंज :- बलरामपुर जिले के थाना रामचन्द्रपुर को लिखित सुचना मिला कि ग्राम सिलाजु कि जंगल में कुछ आदमी मवेशी को मारते पिटते हाकालते हुयें पैदल झारखण्ड कि ओर ले जा रहे है कि सुचना वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर थाना से टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डां लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश व अति. पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया व एस. डी.ओ.पी. रामानुजगंज याकुब मेनन के मार्गदर्शन में आरोपियों की विरुद्ध कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह टेकाम के नेतृत्व में घटना स्थल कि ओर रवाना होकर ग्राम सिलाजु के जंगल में 19 नग मवेशीयों को ले जा रहे धर्मन यादव को पकडकर मवेशीयों की खरीदी विक्रीय के संबंध में दस्तावेज मांगा गया नहीं देने पर व पुछताछ के दौरान रेयाजुल, मकबुल, बकरीदन तथा राहत अली के द्वारा मवेशी को झारखण्ड कि और धर्मन को ले जाने हेतु कहने पर ले जाना बतायें मौके पर मवेशीयों को जप्त कर आरोपी धर्मन यादव को गिरफ्तार कर थाना लाया गया शेष फरार आरोपीयों का लगातार पता तलाश करने पर रेयाजुल, मकबुल को गांव दोलंगी में घेरा बंदी कर पुछ ताछ हेतु थाना लायें पूछ ताछ करने पर अपराध घटित करना कबुल करने पर पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधि. 11, छत्तीसगढ कृषि पशुपालन संरक्षण अधिनियम 4,6 के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 02/07/2024 व दिनांक 03/07/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजी गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रामचंद्रपुर निरीक्षक दुबेन्द्र सिंह टेकाम, प्र.आर. शीपक रंजन शर्मा, वासुदेव भगत व आर. क. 865 संदीप कुमार की भुमिका सराहनिय रहा।