कोरोना गाइड लाइन का सभी करे पालन, यह समय राजनीति करने का नही- गौरव मिश्रा

कोरोना गाइड लाइन का सभी करे पालन, यह समय राजनीति करने का नही- गौरव मिश्रा

पाण्डुका:-वर्तमान में कोरोना के भयावह स्थिति तथा विषम परिस्थितियों को देखते हुए जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष एवं पाण्डुका क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता गौरव मिश्रा ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करे व इस विषम परिस्थिति में शासन प्रशासन का सहयोग करे। इस संकट के समय मे हम् सभी को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुवे अपने अंदर जागरूकता हमें स्वंय से लाना हैं l श्री मिश्रा ने समस्त  क्षेत्रवासियों से अपील कर  45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने हेतु आग्रह भी किया व कहा कि कोरोना की इस लड़ाई में कोविड-19 का टीका अत्यंत आवश्यक है जो इस बीमारी से लड़ने में हमारी मददगार है। कोरोना अभी अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है,हालांकि राज्य सरकार इसकी रोकथाम हेतु प्रतिबद्ध है,उन्होंने आगे कहा कि यह समय किसी भी प्रकार की राजनीति करने का समय नही है हम सभी को मिलकर एकजुट होकर इससे लड़ने का समय है, हम सभी को धैर्य रखने की आवश्यकता है।उन्होंने आम लोगो से अपील की है कि सभी अपने अपने घर मे रहे सुरक्षित रहे,अत्याधिक आवश्यक होने पर जब भी घर से बाहर जाये तो मास्क लगाकर जाये, सामाजिक दूरी का पालन करे,अपने हाथ को बार बार साबुन से धोये या सेनेटाइजर से सेनेटाइज करे,कोरोना जैसे भयंकर महामारी से बचने का यही एक  मात्र उपाय हैं, इसलिये सभी लोग सावधान रहे घर पर रहे और सुरक्षित रहें।