महिला पटवारी को जान से मारने की धमकी।

गाली गलौज करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – महासमुंद तहसील में पदस्थ महिला पटवारी त्रिवेणी देवांगन को धमकाने, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने वाले ग्रामीण कामता साहू पिता सुनहर के खिलाफ महासमुंद थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।
घटना 1 जुलाई 2024 की सुबह की बताई गयी है। जब महिला पटवारी अपने घर में थी, तब आरोपी कामता अचानक उसके घर में सुबह 8 बजे पहुंच कर उसके परिवार वालों और मुहल्ले वालों के सामने हंगामा करने लगा और जान से मार देने की धमकी देने लगा। इससे महिला पटवारी ने व्यथित होकर पटवारी संघ के पदाधिकारियों के साथ थाना महासमुंद पहुंचकर मामला दर्ज कराया।


थाना महासमुंद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 तथा 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पटवारी ने कलेक्टर महासमुंद को पत्र लिखकर आरोपी पर कार्यवाही करने की माँग की है। राजस्व पटवारी संघ महासमुंद ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी की माँग की है।