छग टीचर्स एसोसिएशन कुरुद ने दी शिक्षक महेश्वर साहू को श्रद्धांजलि*

*छग टीचर्स एसोसिएशन कुरुद ने दी शिक्षक महेश्वर साहू को श्रद्धांजलि*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-छग टीचर्स एसोसिएशन कुरूद द्वारा स्व महेश्वर कुमार साहू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । ज्ञात हो कि पचपेड़ी निवासी महेश्वर कुमार साहू शिक्षक के पद पर शासकीय माध्यमिक शाला सिर्वे, संकुल सिलीडीह में पदस्थ थे ।जिनका गत 15 अप्रैल को बठेना हॉस्पिटल धमतरी में निधन हो गया । वे पूर्व मे शासकीय प्रा. शाला खपरी (सिलोटी ) मे प्रभारी के रूप में कार्यरत रहते हुए शाला में जनसहभागिता के प्रति बेहतरीन कार्य किया । उसी प्रकार जब पदोन्नति होकर सिर्वे में आए तब यहां भी शिक्षा के अलग जगाने का प्रयास करते रहे । साथ में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लाक शाखा कुरूद के संघीय गतिविधियों में हमेशा साथ देते रहे । उनके निधन पर छग टीचर्स एसोसिएशन कुरूद ने गहरा दुख व्यक्त किया हैं ।मृतात्मा को श्रद्धांजलि देने वालो में जिला अध्यक्ष डा भूषण लाल चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश साहू, देवनाथ साहू, शैलेन्द्र पारीक, एन आर बघेल,प्रमोद सिन्हा ,आर डी साहू,,रवि साहू, साहू, टूकेश्वर गहिवारे , सुनीता गहिवारे , लोकेश्वर सिन्हा, हिमांशु सोनबेर, पद्ममिनी साहू. चन्द्रभूषण साहू ,कँवल राम बघेल, लोकनाथ गायकवाड़ , भूपेंद्र सिंह ठाकुर , प्रदीप कुमार सिन्हा, टीकम चंद साहू, पंचराम ध्रुव ,योगेश्वर सिन्हा ,शिवकांत,महेश साहू ,मूलचन्द मार्कण्डे, लेखन ,नान्हू कंवर आदि शिक्षक शामिल हैं।